मेष राशिफल/Aries Horoscope Today :  जॉब में प्रगति होगी। आज व्यवसाय में किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्नता का अनुभव होगा। बहुत दिनों से रुके हुए द्रव्य की प्राप्ति हो सकती है। नारंगी आपका आज का प्रिय शुभ रंग है। यात्रा की संभावना रहेगी। विदेश जाने की योजना बनाएंगे।

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today : आज छात्रों को परिश्रम करने का दिन है। आप अपने निश्चित किये हुए उद्देश्य को प्राप्त कर लेंगे। स्वच्छ सफेद व पीला रंग शुभ है। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा।  प्रेम में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। व्यवसाय से सम्बद्ध जातक नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे।

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : आज का दिन सफलता का है। कोई मकर या तुला राशि का जातक आपकी सहायता करेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उदर विकार की संभावना। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। संतान की सफलता से मन हर्षित रहेगा। गो माता को गुड़ खिलाएं। नीला रंग समृद्धि प्रदान करेगा।

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today : आज परिश्रम के बाद ही कार्य पूर्ण होगा। राह में कठिनाइयां तो आएंगी लेकिन आपका आत्मबल सभी व्यवधानों को समाप्त कर देगा। सफेद रंग  आज का आपका शुभ रंग है। आपके दामपत्य जीवन में और माधुर्यता आएगा। कम्बल दान करें।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : आज आप किसी विशेष कार्य को पूर्ण करने में पूरा दिन लगे रहेंगे।किसी मेष या मीन राशि के जातक का सहयोग आपको प्राप्त होगा।पीला रंग शुभ है।छात्र अपनी क्रिएटिविटी को नवीन अंजाम देंगे।   युवा प्रेम के मामले में आज कुछ ज्यादा ही संवेदनशील हैं। अन्न का दान करें।

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today :  आज छात्र नव उत्कर्ष  व नव तरंग से परिपूर्ण होकर अपने टारगेट को पूरा करने में लगे रहेंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से खुश रहेंगे। कोई  तुला या मकर राशि का जातक आपके साथ व्यवसाय में नया प्रस्ताव ला सकता है। हरा रंग शुभ है। व्यवसाय में उन्नति करेंगे। संतान के विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होकर अच्छे रिश्ते आएंगे। ऊनी वस्त्रों का दान करें।

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : आज  व्यवसाय में किसी टारगेट के पूरा होने से मन हर्षित रहेगा। वित्तीय मामले हल होंगे। मित्रों  के प्रयास से कोई जाब के चेंज संबंधी कार्य सफल होगा। स्वच्छ सफ़ेद रंग धारण करें। मीडिया और कम्प्यूटर सेक्टर में कुछ नवीन कार्य करने वाले युवा आज अपने हुनर से अपने उच्चाधिकारी का मन मोह लेंगे हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : राजनीति में सफलता मिलेगी। किसी कार्य के सफल होने से आनन्दित रहेंगे। संतान के विवाह के रिश्ते आएंगे।शुभ समाचार की प्राप्ति से खुश रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। हरा आज का आपका शुभ रंग है।आज टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखनाहैे। गाय को गुड़ खिलाएं।

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : छात्र सफल रहेंगे। शनि की साढ़े साती के कारण हल्के फुल्के चोट की संभावना रहेगी। कई रुके कार्य बनेंगे। गृह कार्यों में व्यस्तता रहेगी। माता आशीर्वाद प्राप्त करें। सफेद व नारंगी रंग धारण करें। धन की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। नवीन जाँब के अवसर उपलब्ध रहेंगे। विहंगों को दाना खिलाएं।

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। बिगड़े कार्य बनेंगे। किसी अपने मित्र से ही कष्ट मिलेगा। धन के व्यय पर संयम रखें । आफिस में किसी विवाद से बचने का समय है। नीला रंग आज का आपका शुभ रंग है। उड़द का दान करें।

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today :  जॉब में सफलता  की प्राप्ति होगी। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। व्यवसाय में प्रगति होगी। विवाह के रिश्ते आएंगे। आय प्राप्ति के नए स्रोत बनेंगे। नारंगी रंग शुभ है। देशाटन आज आपको तरो ताजा रखेगा व मित्रों संग सैर होगी। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। गरीबों में कम्बल का दान करें।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: आज का दिन व्यवसाय में  किसी विशेष टारगेट को पूरा करने का है। आज धन मिलेगा। आपकी व्यस्तता आज बहुत ज्यादा रहेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। जॉब से जुड़े लोग नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य बनेगा। गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें।
Share To:

Post A Comment: