सेलाकुई I शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण केंद्र की दुर्गंध से परेशान लोगों ने अब जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने सेलाकुई चौकी पहुंचकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे समेत विभिन्न विभागों और रैमकी कंपनी के खिलाफ तहरीर दी। 
परेशान लोगों ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और अधिकारी क्षेत्र की चार लाख आबादी के जीवन से खिलवाड़ कर रही है। क्षेत्रवासी दुर्गंध से परेशान हैं। बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। केंद्र को शिफ्ट करने के लिए कई दिनों से क्षेत्रवासी धरना दे रहे हैं, लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठेंगी महिलाएं

महिलाओं ने चेतावनी दी यदि तीन दिन के भीतर केंद्र को शिफ्ट करने का निर्णय नहीं लिया तो वह सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। सहसपुर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने तहरीर दी है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है।

तहरीर देने वालों में लक्ष्मी अग्रवाल, सपना शर्मा, आशा रावत, सपना शर्मा, बीना बमराडा, नीलम थापा, रीता शर्मा, आशा कंडारी, नीमा जोशी, लक्ष्मी कठैत, सुशीला सेमवाल, किरण पंवार, रुकमणि, सजवाण, ममता त्यागी, कुसुम भट्ट, पूनम पंवार, पुष्पा नौटियाल, सुलोचना रावत, दीपा, नीलम, राखी, भावना, रचना तिवारी, सुनीता थापा, रेनू थापा, मीना थापा, शिल्पी, स्नेहा पुंडीर आदि का नाम शामिल है। 
Share To:

Post A Comment: