देहरादून। उत्‍तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश में गुरुवार को दिनभर चटख धूप रही हो, लेकिन देर रात से मौसम बदल गया और बारिश से ठंड बढ़ गई। वहीं, 2500 मीटर की ऊंचाई तक के स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा बौछारों के साथ ही तेज हवा और ओलावृष्टि की भी आशंका है।

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
देहरादून में गुरुवार शाम से मौसम का मिजाज बदल गया। शाम के वक्त तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश पड़ी। मगर देर रात करीब एक बजे से मूसलाधार बारिश होने लगी। इससे एक बार फिर ठंड बढ़ गई। उधर, मसूरी में देर रात बारिश के कारण ठंड में इजाफा हो गया।

25 फरवरी तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज 
बीते दो सप्ताह से प्रदेश में पारा उछाल भर रहा था। दोपहर में तेज धूप गर्मी का एहसास करा रही थी। लेकिन गुरुवार देर रात से शुरू हुए बारिश के दौर ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में 25 फरवरी तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। साथ ही ओलावृष्टि की भी आशंका है। उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले स्थानों में पर अच्छी बर्फबारी की उम्मीद है।
Share To:

Post A Comment: