कलीम हुसैन की खास रिपोर्ट
देशभर में कोरोना संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद 21 दिनों के लॉकडाउन की मियाद 3 मई तक बढ़ा दी गयी है ,पहाड़ी प्रदेश है पहाड़ी जनपद है गांव घरों में अधिकांश लोग हैंड टू माउथ वाले हैं ,कई ऐसे भी परिवार हैं जिनके कमाने वाले दूर परदेशो में होटल व्यवसाय,कंपनी,फैक्ट्री व्यवसाय में रोजगार के चलते वहीं फंसे हैं कई माताएं ऐसी भी हैं जो घर पर अकेली रहती हैं कमाने वाले कोई नही ,कई परिवार ऐसे भी हैं जहां कमाने वाला एक वो भी ध्याडी मजदूर लेकिन खाने वाला भरा पड़ा परिवार ,ऐसे में लॉकडाउन में रोजगार ठप होने की वजह से वस्तुस्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है, देश की अर्थव्यवस्था और कोरोना रूपी इस संकट की घड़ी में मदद के लिए pm केयर फण्ड भी बनाया गया है ऐसे में पहाड़ी जनपद चमोली के थराली विकासखण्ड से दो तस्वीरे कल और आज निकल कर आई हैं पहली चेपड़ो से है जहां गांव के ग्रामीणों के  आपसी सहयोग से 89 परिवारों ने  मदद का हाथ बंटाते हुए  27 हजार रुपये जुटाए हैं और ग्रामीणों ने ये राशि क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र रावत के हाथों pm केयर फण्ड में दान कर दिए हैं ,गांव की इस एकता और कोरोना संकटकाल में इस मदद के लिए सभी गांववासियों का धन्यवाद और इस एकजुटता के लिए एक सैल्यूट इन गांववासियों को भी बनता है 
  वहीं दूसरी तस्वीर निकल कर आई है मालबज्वाड़ गांव से जहां ग्राम प्रधान माल बज्वाड आशु रावत ,युवक मंगल दल और रोजगार हेतु बाहर राज्यो में प्रवास कर रहे भाइयो ने आपसी सहयोग से लग्भग 24-25 हजार रुपये जुटाए हैं इन पैसों का उपयोग युवक मंगल दल ने मालियाल तोक के गांवों में जरूरतमंदों,को खाद्य किट बांटकर किया ,काखडा, किमनी,देवल,और अन्य गांवों में भी कुल मिलाकर लगभग 35 जरूरतमंद परिवारों को दैनिक उपभोग की वस्तुओं की राहत किट बांटी गई है इस किट में दाल, सोयाबड़ी,आलू,प्याज,तेल,मैगी,चीनी,चायपत्ती ,से लेकर कपड़े धोने का साबुन,नहाने का साबुन और इम्म्युनिटी के लिए ड्राई फ्रूट्स भी सम्मिलित किये गए हैं ,इस तरह समाज में मदद को बढ़े इन हाथों ने दिखा तो दिया है कि कोरोना वोरोना इन युवाओं के हौसले के आगे कुछ भी नही ,
कुछ इसी तरह चौण्डा गांव से मनोज कुमार,देवल से दिग्पाल गुसाईं,सीम गांव से संजीव बुटोला ने भी पूर्व में जरूरतमंदों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया था इनका भी जिक्र आवश्यक है ,वहीं नंदा देवी स्वायत सहकारिता समिति द्वारा भी पर्यावरण मित्रो और मित्र पुलिस को जैविक दालें,हाथ से बने मास्क ,तो वहीं वात्सल्य गौ सेवा समिति द्वारा सड़को पर तैनात कोरोना वारियर्स को मास्क ,सेनेटाइजर और जलपान की व्यवस्था भी देश सेवा का एक अनुपम उदाहरण है 
इस समय अर्थव्यवस्था की जो मार देश पर पड़ी है ऐसे में कई लोगो के रोजगार ठप हुए हैं लेकिन इन युवाओं ने ये साबित तो कर ही दिया है कि विषम परिस्थितियों में भी हमे घबराने की जरूरत नही है हम भारतवासी हैं एक दूसरे की मदद के लिए खुद आगे आना बेहतरी से जानते हैं 
मैं इन सभी युवाओं के हौसले को सलाम करता हूँ और इनके द्वारा बढ़ाये गए मदद के हाथ प्रशंसनीय हैं सराहनीय हैं ,यही एकजुटता देश की एकता को प्रलक्षित करती है । 
Share To:

Post A Comment: