मेष राशिफल/Aries Horoscope Today - आज  धन का आगमन हो सकता है। सुदूर यात्रा की योजना बनेगी। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के लोग सफल रहेंगे।आपकी मैरेज लाइफ अच्छी रहेगी।हेल्थ से परेशानी हो सकती  है।लाल रंग शुभ है।श्री हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाएं। 

वृष राश‍िफल/Tauras Horoscope Today : किसी निर्णय तक पहुँचने में विलंब करेंगे। आईटी और मीडिया के जातक प्रोन्नति या जॉब चेंज की दिशा में बढ़ेंगे।छात्र अपनी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ से मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते।प्रेम में तनाव हो सकता है।नीला रंग शुभ है। नेत्र विकार से कष्ट संभव है

मिथुन राश‍िफल / Gemini Horoscope Today : आज का दिन खुशियों भरा है। जॉब में विवाद टालने का प्रयत्न करें। धन आगमन की संभावना रहेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है।कोई रुका कार्य पूर्ण  होगा। आज लव लाइफ में प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे।प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।हरा रंग शुभ है।              

कर्क राश‍िफल / Cancer Horoscope Today : राजनीतिज्ञ लोगों का आज का दिन सफल  रहेगा।छात्रों को  सफलता की प्राप्ति होगी। फ़िल्म तथा टी वी से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है।धन के आगमन की संभावना रहेगी।दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।मधुमेह के रोगी थोड़ी सावधानी बरतें।पीला रंग शुभ है।श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

सिंह राश‍िफल / Leo Horoscope Today : मार्केटिंग मैनजमेंट, आई टी तथा मीडिया फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। धन की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में किसी उच्च नेता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।दाम्पत्य जीवन खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। सफेद रंग शुभ है। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। गायत्री मंत्र पढ़ें।

कन्या राश‍िफल / Virgo Horoscope Today : धन का आगमन  हो सकता है।किसी उच्च पद प्राप्त नेता से  मुलाकात  के बाद राजनीति में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। मीडिया और आई टी में उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। छात्र शिक्षा में उन्नति करेंगे। मार्केटिंग और बैंकिंग फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे।दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी।सफेद  रंग शुभ है।हेल्थ से कष्ट हो सकता है।श्री विष्णु जी का ध्यान करते रहें

तुला राश‍िफल /  Libra Horoscope Today : आई टी,मैनेजमेंट और मीडिया फील्ड में कार्य करने वाले युवा आज अपने मेहनत पूर्ण कार्य से अपने बास का मन मोह लेंगे। लव लाइफ़ शानदार रहेगी।दाम्पत्य जीवन में समय की कमी आड़े आएगी। हेल्थ से कष्ट संभव है।हरा रंग समृद्धि कारक है। गरीबों में कम्बल का वितरण करें।                                            
वृश्चिक राश‍िफल / Scorpio Horoscope Today : शिक्षा तथा प्रतियोगिता में  सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। राजनीति  से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। आज धन का आगमन हो सकता है। दाम्पत्य जीवन आनन्दमय रहेगा।श्वांस के रोगी सावधानी बरतें। लाल रंग प्रगतिकारक है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

धनु राश‍िफल / Sagittarius Horoscope Today : धन का व्यय होगा।छात्रों को शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी।छात्रों के लिए नए जाब के अवसर उपलब्ध रहेंगे।आईटी तथा बैंकिंग के जातक आज अपने कार्यों से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न रखेंगे।लव लाइफ में प्रेम भरा जीवन आनंदमय रहेगा।पीला रंग शुभ है।रोग से परेशानी रहेगी।श्री हनुमान जी की उपासना करें।           

मकर राश‍िफल / Capricorn Horoscope Today : शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। सरकारी कार्यों में संघर्ष रहेगा।आई टी और मीडिया के लोगों को आज आफिस वर्क में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।दाम्पत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी।नीला रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर नहीं रहेगा। कौए को रोटी खिलाएं। श्री हनुमानचालीसा  का पाठ करें।    

कुंभ राश‍िफल / Aquarius Horoscope Today : धन  की प्राप्ति की संभावना रहेगी।आई टी ,फ़िल्म और मीडिया से जुड़े  जातक सफल रहेंगे। छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे। जीवन साथी द्वारा दिया गया उपहार आपके दाम्पत्य जीवन को खुशहाल करेगा। नीला और सफेद आज का आपका शुभ रंग है। श्री हनुमान जी की उपासना करें।

मीन राश‍िफल / Pisces Horoscope Today: राजनीति करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। बैंकिंग और मीडिया के जातक अपने टारगेट को पूरा करेंगे। प्रशासनिक सेवा से जुड़े अधिकारी प्रतिष्ठा की प्राप्ति करेंगे।बीपी तथा शुगर के रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। प्यार में सफलता मिलेगी।पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक या हरा चारा खिलाएं।
Share To:

Post A Comment: