देहरादून । सीधी भर्ती के आरक्षण रोस्टर को लेकर गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की सदस्य राज्यमंत्री रेखा आर्य ने अपनी ही सरकार के कार्मिक विभाग पर दादागिरी करने का आरोप जड़ा है। कार्मिक विभाग की कार्यप्रणाली से वह इस कदर नाराज हुईं कि मंगलवार को उपसमिति की बैठक का ही बायकॉट कर दिया।
उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा लगता है कि समिति के सदस्यों के सुझावों पर कार्मिक विभाग अनुपालन नहीं कर रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। एक प्रकार से कार्मिक विभाग की यह दादागिरी है। वह समस्या को सुलझाना नहीं, उलझाना चाहता है। वह सामाजिक समरसता को बिगाड़ना चाहता है।


Post A Comment: